Delhi News: एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब होगा कौशल का विकास, बढ़ेगी निगम की आय

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, एमसीडी अपने अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को 8 अगस्त को होने वाली समिति की बैठक में पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलने के पास इन्हें किराए पर दिया जाएगा, जिससे कौशल विकास के साथ एमसीडी की आय में भी वृद्धि होगी।

Delhi News: राजधानी में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने अपने अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में परिवर्तित करने का फैसला लिया है। शिक्षा के साथ छात्रों के कौशल विकास को बढ़ाने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। बता दें कि इसके साथ ही सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में बदलने की ये योजना निगम की आय में वृद्धि करने में भी सहायक होगी।

Delhi MCD

एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब होगा कौशल का विकास (फोटो - Wikipedia)

किराए से होगी एमसीडी की आय

जानकारी के अनुसार, एमसीडी के अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) और कौशल विकास संस्थाओं को किराए पर दिया जाएगा, जिससे निगम को आय प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को कौशल विकास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इस योजना में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, क्राफ्टमैन ट्रेनिंग स्कीम, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर वूमेन और संकल्प योजना के तहत कार्यरत संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।

End of Feed