दिल्ली में श्रद्धा वाकर जैसा हत्याकांड ! टुकड़ों में महिला का शव बरामद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jul 12, 2023, 12:42 PM IST

Delhi Crime News: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की तरफ से जांच शुरू हो चुकी है।

Delhi Crime News: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। खास बात यह कि शव को कई टुकड़ों में काटा गया है। इस शव को देखने के बाद श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद आ गई है। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि मृतक का संबंध किससे और कहां से है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।पुलिस को दो अलग अलग जगहों पर शव के सात से आठ टुकड़े मिले। फॉरेंसिक जांच के जरिए शव की पहचान की जा रही है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबर सवा नौ बजे के आसपास जानकारी मिली कि फ्लाइओवर के पास कुछ इंसानी अंग पाए गए हैं। खास बात यह है कि बॉडी पार्ट्स अलग अलग जगहों पर पाए गए।

ज्वाइंट सीपी, सेंट्रल रेंज परमादित्य ने बताया कि दो काले पॉलीथिन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में सिर, और दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से हैं। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

End of Feed