Delhi: चांदनी चौक में भारी बारिश से जमीन में समाई दुकान, बना 10 फीट गहरा गड्ढा; इमारत पर मंडराया खतरा

दिल्ली में मानसून अपना कहर बरपा रहा है, जिससे कई जगहों पर जलभराव और जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चांदनी चौक के मारीवाड़ा इलाके में तेज बारिश के चलते एक दुकान अचानक जमीन में समा गई। राहत की बात यह रही कि यहां बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बिल्डिंग गिरने का खतरा अब भी बना हुआ है।

Chandni Chowk Shop Incident: इन दिनों राजधानी दिल्ली में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। कहीं भारी बारिश से जलभराव हो रहा तो कहीं जमीन धंस जा रही है। एक ऐसी घटना दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारीवाड़ा इलाके से सामने आई है जहां बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Shop Sinks in Chandni Chowk After Heavy Rain

बारिश से चांदनी चौक में जमीन में समाई दूकान

बताया जा रहा है कि यहां जगन्नाथ अंकुर साड़ी सेंटर नाम की दुकान अचानक जमीन में धंस गई, जिससे वहां लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ, जब दुकान का फर्श अचानक नीचे बैठ गया। बताया जा रहा है कि दुकान ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है, जबकि उसके ऊपर पांच मंजिला अन्य दुकानें बनी हुई हैं, जिससे पूरी बिल्डिंग के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी गली को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी।

End of Feed