Delhi News: कार ने सिपाही को हवा में उड़ाया, चौकाने वाला Video आया सामने

दिल्ली के क्नॉट प्लेस में पुलिस पिकेट पर तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही को एक कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। सिपाही और बैरिकेड को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

दिल्ली: कनॉट प्लेस इलाके में 24 अक्टूबर की देर रात पिकेट पर मौजूद दिल्ली पुलिस के सिपाही राजू को एक कार सवार ने जबरदस्त टक्कर मारी, जिसमें कांस्टेबल राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है की एक स्कॉर्पियो कार किस तरीके से पुलिसकर्मी को रौंदती हुई आगे बढ़ रही है।

Delhi police constable hit by Car

कार ने पुलिसकर्मी को हवा में उछाला

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। एक सिपाही पिकेट पास खड़े होकर दूसरे कार सवार से बात कर रहा होता है। तभी काले कलर की एक कार तेज रफ़्तार में आई और दिल्ली पुलिस एक सिपाही को पिकेट सहित उड़ाकर फरार हो गई।

End of Feed