सत्येंद्र जैन को झटका, तिहाड़ जेल में नहीं मिलेगा स्पेशल खाना

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 26, 2022, 04:16 PM IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सत्येंद्र जैन को स्पेशल फूड के सिलसिले में राहत नहीं मिली है।

सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल खाना नहीं मिलेगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनका याचिका खारिज की है। जैन का आरोप है कि जेल प्रशासन द्वारा स्पेशल फूड ना देने की वजह से उनको अपने पैसे खर्च कर इंतजाम करना पड़ रहा है। इस मामले में पहले दो दफा सुनवाई हुई थी। सत्येंद्र जैन की पहली अर्जी पर जेल प्रशासन ने अदालत को जवाब में बताया कि उन्होंने खुद के व्रत पर होने की जानकारी नहीं दी थी। जेल की तरफ से जैन को कभी स्पेशल डाइट भी नहीं दी गई थी। वो खुद खाना खरीद कर खाते हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि नवरात्र और रमजान के मौके पर कैदियों को स्पेशल फूड दिया जाता है।

satyendra jain

तिहाड़ जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन

जैन ने स्पेशल खाने की मांग की थी

End of Feed