पूर्वी दिल्ली के एक मॉल में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, दादी के साथ आई थी घूमने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 3, 2023, 09:33 AM IST

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में वी3एस मॉल में एक सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोपी खिलौने की दुकान के सेल्समैन धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक मॉल में 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची दादी के साथ मॉल घूमने आई थी तब एक खिलौने की दुकान के सेल्समैन ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

girl child molestation, molestation in mall, molestation in v3s mall

मॉल में बच्ची के साथ छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम को वी3एस मॉल में हुई, जब दादी को टॉयलेट इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी और उन्होंने बच्ची को बाहर इंतजार करने को कहा। पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की खिलौने की दुकान में घुस गई, जहां सेल्समैन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान धीरज कुमार (30) के रुप में हुई है।

End of Feed