Delhi Sarojini Nagar: सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग का खजाना है। यह मार्केट महिलाओं और पुरुषों दोनों के खरीदारी के लिए बेस्ट जगह है। यह सालों से शॉपिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां आप कपड़े, जूते, बैग्स, ज्वेलरी, इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर तक सबकुछ खरीद सकते हैं। इस बाजार में डेकोरेशन का भी हर सामान मिलता है। यहां लाइन से आपको ढेरों दुकानें नजर आएंगी, जहां आप अपनी पसंद से बहुत ही सस्ते में बढ़िया खरीदारी कर सकते हैं। महिलाओं की खरीदारी के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। लेकिन, आज हम आपको यहां के ऐसे दुकानों के बारे में बताएंगे, जहां लड़के अपनी शॉपिंग के लिए पहुंच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि लड़के इस मार्केट में कहां पर क्या खरीद सकते हैं।
सरोजिनी नगर
सरोजिनी नगर में बहुत सी दुकानें हैं, ऐसे में यहां खरीदारी के लिए आपको काफी टाइम स्पेंड करना होता है। एक-एक दुकान पर जाकर आपको अपनी जरूरत और पसंद की खरीदारी करनी पड़ती है। वहीं अब गर्मी भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में हम आपको यहां के कुछ ऐसे दुकानों के बारे में बताएंगे, जहां आप डायरेक्टली जा सकते हैं। ऐसा करने से आपका टाइम तो बचेगा ही साथ ही इस गर्मी और तेज धूप से भी आपको राहत मिलेगी।
जिम के कपड़े (शॉप नंबर - 55)
अगर आपको जिम के कपड़ों की खरीदारी करनी है, तो आप सरोजिनी नगर बाजार के दुकान नंबर 55 में जा सकते हैं। यहां आपको जिम के लिए टी-शर्ट से लेकर लोअर तक सबकुछ एक ही जगह मिल जाएगा।
क्रोचेट शर्ट (शॉप नंबर-119)
अगर आपको क्रॉचेट शर्ट पहना पसंद है, तो सरोजिनी नगर के दुकान नंबर 119 पर आपको शर्ट की कई वैरायटी मिलेंगी। आप यहां एक से बढ़कर एक शानदार क्रॉचेट शर्ट की शॉपिंग कर सकते हैं।
टी-शर्ट (शॉप नंबर 114)
लड़कों के टी-शर्ट कलेक्शन के लिए यह दुकान बेस्ट है। यहां आपको हर तरह के कलर और फैब्रिक के टी-शर्ट्स मिल जाएंगे। यहां आप गर्मियों के लिए आरामदायक टी-शर्ट काफी कम रेट पर खरीद सकते हैं।
लीनन के कपड़े (शॉप नंबर-51)
आपको पता ही होगा कि लीनन के कपड़े काफी महंगे आते हैं। लेकिन, यहां आपको बहुत ही कम रेट में लीनन के शर्ट्स मिल जाएंगे। इस दुकान पर आपको लीनन के शर्ट के कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
टी-शर्ट (शॉप नंबर 197)
अगर आपको थोड़ी महंगे टी-शर्ट चाहिए तो आप यहां के दुकान नंबर 197 पर आ सकते हैं। यहां आप बढ़िया क्वालिटी के टी-शर्ट खरीद सकते हैं। यहां लड़कों की पसंद के कई कई सारे ऑप्शन अवेलेबल होते हैं।
डेनिम ( शॉप नंबर-13)
अगर आप सस्ते में अपने लिए डेनिम खरीदना चाहते हैं तो डायरेक्टली इस दुकान पर पहुंच सकते हैं। यहां आपको डेनिम के शानदार कलेक्शन मिलेंगे। यहां आपको डेनिम के लिए लड़को की भीड़ नजर आएगी।
कार्गो पैंट ( शॉप नंबर-195)
अगर आपको कार्गो पैंट पसंद है। और आप सरोजिनी मार्केट से सस्ते में इसकी खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा भटकाना नहीं पड़ेगा। आप सीधां इस दुकान का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कार्गों पैंट के कई ऑप्शन मिलेंगे।
कैप (शॉप नंबर- 110)
गर्मियों में धूप से राहत के लिए अगर आपको कैप की खरीदारी करनी है, तो आप इस दुकान पर आ सकते हैं। यहां आपको रंग-बिरेंगे कैप्स के कई ऑप्शन मिलेंगे। ऐसे में अगर आपको कभी भी कैप खरीदना हो तो आप इस दुकान पर आ सकते हैं।
कैजुअल कोर्ड सेट (शॉप नंबर-111)
यहां लड़कों के लिए बेहतरीन कैजुअल कोर्ड सेट मिल जाएंगे। वहीं इस दुकान पर मिलने वाले इन कैजुअल कोर्ड सेट के कलर भी काफी बेतरहीन होते हैं। आप जब भी चाहें सीथे इस दुकान पर आकर कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
