Sakshi Murder Case: साक्षी की दिल दहलाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, साहिल पर लगेगा SC-ST एक्ट-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 2, 2023, 05:57 PM IST

Sakshi Postmortem Report: साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दिल दहला देने वाली बातें सामने आई हैं, वहीं मृत साक्षी अनुसूचित समुदाय की थी इसलिए केस में अब SC-ST एक्ट लगाया जाएगा।

Sakshi Murder Case Update: दिल्ली के बहुचर्चित साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder) में कुछ नई बातें सामने आई हैं, साहिल खान (Sahil Khan) का चाकू बरामद हो गया है वहीं कहा जा रहा है कि आरोपी साहिल खान पर SC-ST एक्ट के तहत केस लगेगा, इन सबके बीच साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Sakshi Postmortem Report) में दिल दहला देने वाली बातें पता चली हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला है कि चाकू के वार से साक्षी के कई अंग बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और तो और उसकी खोपड़ी कई जगह से टूट गई थी।

साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके बाएं फेफड़े में चाकू लगा था, आंतें बाहर आ गई थीं, कहते हैं कि 'उसका बांया फेफड़ा बुरी तरह से चोटिल हुआ था और आंतें शरीर से बाहर आ गई थीं वहीं पेट के नीचे गहरा घाव था।'

End of Feed