एनसीआर में मानसून बना आफत; भारी बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम में जलभराव, इन मार्गों पर जारी हुआ रूट डायवर्जन

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार शाम भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण सड़कें डूब गईं और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रशासन की लाचारी को उजागर कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों के लिए रूट डायवर्जन किया है।

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार शाम भारी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण हरियाणा के गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात में बाधाएं और यात्रियों को असुविधा हुई। ऐसे में बीते कुछ घंटों में नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जीके मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रह्लादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 सहित शहर के कई इलाकों से जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें आईं।

Waterlogging due to heavy rain in Delhi NCR

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के चलते जलभराव

दिल्ली में रूट डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रोड नंबर 40 स्थित जखीरा रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित है और इंद्रलोक चौक के पास मार्ग परिवर्तन किया गया है। शास्त्री नगर/केडी चौक से यातायात चौधरी नाहर सिंह मार्ग की ओर और इसके विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित मार्ग से बचें और सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

End of Feed