दिल्ली पुलिस AAP सरकार के अधीन होती तो ये न होता, आरके पुरम डबल मर्डर पर बोले केजरीवाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 18, 2023, 11:52 AM IST

RK Puram Double Murder: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस डबल मर्डर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। और कहा कि दिल्ली पुलिस आप की सरकार के अधीन होती तो राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित होती।

RK Puram Double Murder: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम थाने इलाके में अज्ञात शूटरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस आप की सरकार के अधीन होती तो राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित होती।

Arvind Kejriwal on RK Puram Double Murder

दिल्ली डबल मर्डर पर बोले अरविंद केजरीवाल

असुरक्षित महसूस करने लगे हैं दिल्ली के लोग

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दोनों महिलाओं के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालनी है, वे कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित होती। आम आदमी पार्टी ने पहले भी शहर में कानून-व्यवस्था की कथित तौर पर बिगड़ती स्थिति को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा है।

End of Feed