दिल्ली हाई कोर्ट की चेतावनी के बावजूद नहीं थमा मोबाइल गेमिंग का खतरा, सामने आईं चौंकाने वाली घटनाएं

मोबाइल गेमिंग की लत बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रही है। यह लत उन्हें हिंसा और आत्मघात जैसे खतरनाक रास्तों की ओर धकेल रही है। हाल की घटनाएं इस समस्या की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।

Mobile Gaming Addiction: मोबाइल गेमिंग की लत बच्चों और किशोरों के लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्याएं पैदा कर रही है, जो उन्हें हिंसा और आत्मघात जैसी खतरनाक राहों की ओर ले जा रही है। हाल ही में दिल्ली के नांगलोई इलाके में सामने आई एक घटना ने इस समस्या की भयावहता को एक बार फिर उजागर किया है।

Rising cases of Mobile Gaming Addiction

बच्चों में मोबाइल गेमिंग की लत के बढ़ते मामले

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2021 में मोबाइल गेमिंग से जुड़ी बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति तैयार करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, हाल के वर्षों में इस लत के कारण आत्महत्या और हिंसा की कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

End of Feed