Delhi News: खुफिया एजेंसियों में काम कर चुके 75 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की दिल्ली छावनी क्षेत्र में बरार स्क्वायर के पास पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मृत पूर्व अधिकारी के चालक के हवाले से बताया कि रेलवे फाटक बंद होने की वजह से वह अपनी कार से उतर गए और पैदल पटरी पार करने लगे।
दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से एक पूर्व IPS अधिकारी की मौत
1974 बैच के थे आईपीएस अधिकारी
एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के 1974 बैच के अधिकारी मोहन दास मेनन ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) में काम किया था और उनकी बुधवार को दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘ मेनन दक्षिणी दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में रहते थे। बुधवार को वह दिल्ली छावनी इलाके में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। उन्होंने देखा कि बरार स्क्वायर पर रेलवे फाटक बंद है।’’
पुलिस ने मेनन के वाहन चालक के हवाले से बताया कि वह रेल फाटक बंद होने की वजह से कार से उतरे और पटरी पार करने के लिए पैदल चलने लगे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
