DND फ्लाईवे पर मरम्मत का काम शुरू: एक महीने तक यातायात रहेगा प्रभावित, पीक आवर्स के लिए बनाई खास योजना

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट यानी DND फ्लाईवे के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़े उसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक योजना बनाई है, जिसमें तय समय अवधि पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ताकि पीक आवर्स में यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत कम हो।

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत का काम इसी सप्ताह के सोमवार से नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) की देखरेख में शुरू हो गया है। सड़क के कई हिस्सों में हुई टूट-फूट के कारण दैनिक यात्रियों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए यह पहल की गई है। जानकारी के अनुसार, फ्लाईवे की मरम्मत का कार्य अगले महीने तक चलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क खंडों की पूरी तरह से मरम्मत की जाएगी।

DND Flyway

DND फ्लाईवे पर मरम्मत का काम शुरू

यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और इसकी शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से नोएडा जाने वाले हिस्से से होगी। उसके बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाले हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर के बुनियादी ढांचे को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

End of Feed