Delhi News: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज यानी सोमवार को पहला दिन था और पहले दिन ही पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर चर्चा को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गये। सदन में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंची और अपनी बात रखी। इस दौरान उनके निशाने पर विपक्ष रहा। जया बच्चन के ऑपरेशन सिंदूर के बयान पर भी रेखा गुप्ता ने उनको घेरा।
INDIA गठबंधन को भी लिया आड़े हाथ (फाइल फोटो | PTI)
जया बच्चन रहीं निशाने पर
सांसद जया बच्चन द्वारा संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर की गई टिप्पणी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा – "एक चुटकी सिंदूर की कीमत आप क्या जानें, जया मैडम! आप तो फिल्मों की दुनिया जानती हैं, देश की सच्चाई नहीं।" दरअसल, जया बच्चन ने सेना के ऑपरेशन पर यह सवाल उठाया था कि इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सैन्य कार्रवाई भर नहीं, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि है।
इंडिया गठबंधन को भी घेरा
मुख्यमंत्री के निशाने पर पूरा विपक्ष रहा, उन्होंने INDIA गुट से जोड़कर बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने एक गठबन्धन बनाया और उसका नाम इंडिया रखा, मगर उनके लोग जब बोलते हैं तो पता नहीं चलता कि वे इंडिया के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत ने साहसिक कदम उठाए, विपक्ष ने सबूत मांगे हैं। उन्होंने संसद में कविता पढ़ते हुए विपक्ष पर व्यंग्य भी कसा और ऐतिहासिक प्रसंगों का हवाला देकर सवाल उठाए, जिसनें 1962 की हार, 1984 का सिख दंगा, और कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का जिक्र था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
