Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश, तापमान 10 डिग्री तक गिरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:21 PM IST

Delhi Rain: आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है। मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद राजधानी से 29 सितंबर को लौट गयी थी। आईएमडी के अनुसार क्षेत्र में मानसून के बाद बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर पुरवाई हवाओं के साथ मध्य और ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव के कारण बनता है

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली में 2007 के बाद हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश
  2. बारिश से दिल्ली में तापमान 10 डिग्री तक गिरा
  3. दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं- IMD

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जो 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सर्वाधिक बारिश है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया, जिसके कारण दिन-रात के तापमान के बीच का अंतर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

delhi rain

राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश। (File Photo)

दिल्ली में 2007 के बाद हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है। मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद राजधानी से 29 सितंबर को लौट गयी थी। आईएमडी के अनुसार क्षेत्र में मानसून के बाद बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर पुरवाई हवाओं के साथ मध्य और ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव के कारण बनता है।

End of Feed