Delhi News: खराब मौसम के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित, लखनऊ और जयपुर की तरफ किया गया डायवर्ट

दिल्ली के खराब मौसम के कारण गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

Delhi News: भारी बारिश और बिजली गिरने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित होने के बाद कम से कम एक उड़ान को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 742 को खराब मौसम के कारण जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार नौ उड़ानों को जयपुर की तरफ मोड़ा गया है।

Delhi Airport

खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों को किया गया डायवर्ट

खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को किया गया डायवर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की एक अन्य उड़ान यूके 778 को भी खराब मौसम के कारण दिन में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया था। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दो उड़ानों को लखनऊ की तरफ मोड़ा गया है। जबकि एक उड़ान को अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट किया गया है।

End of Feed