दिल्ली के बोटिंग का नया ठिकाना, पुराना किला में जल्द शुरू होगा नौका विहार; जानें किराया और टाइमिंग

Boating in Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला झील में जल्द ही लोगों को बोटिंग का लुत्फ उठाने को मिलेगा। 9 सालों के इंतजार के बाद यह योजना साकार होने जा रही है। इसके लिए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने सभ्यता फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। इस सप्ताह से नौका सेवा का परीक्षण शुरू हो गया है, जो अगस्त तक जारी रहेगा। पुराना किला झील में 1 सितंबर से लोगों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी।

Purana Qila Lake Boating: दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर स्थित झील में नौका विहार जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐतिहासिक दीवारों के किनारे सैर का यह नया अनुभव पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस सप्ताह कृत्रिम झील में नौका सेवा का परीक्षण शुरू हो गया है। लगभग नौ वर्षों के इंतजार के बाद यह योजना मूर्त रूप ले पाई है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने सभ्यता फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है, जो इस परियोजना की निगरानी कर रहा है।

Boating

सांकेतिक फोटो

पुराने किले में बोटिंग का कितना किराया है?

एक अधिकारी ने बताया कि नौका सेवा का परीक्षण अगस्त तक जारी रहेगा, जबकि जनता के लिए इसे एक सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। सभ्यता फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय वर्मा ने बताया, "झील में कुल 20 नौकाएं उपलब्ध होंगी जिनमें 10 नौकाएं चार सीट वाली और 10 तीन सीट वाली होंगी।" उन्होंने बताया कि 20 मिनट की नौका सवारी का किराया प्रति व्यक्ति 125 से 150 रुपये के बीच होगा।

End of Feed