दिल्ली के बजट पर सियासत तेज , BJP ने कहा- केजरीवाल है औरंगजेब से भी क्रूर

  • Authored by: अमित गौतमEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 21, 2023, 05:47 PM IST

दिल्ली बजट को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में वार पलटवार हो रहा है। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट रोक दिया। इस पर बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर शासक हैं। उनकी झूठी सस्ती लोकप्रियता की हम भर्त्सना करते हैं।

दिल्ली सरकार और एलजी के बीच तकरार एक बार फिर से शुरू हो गई है। और इस बार मुद्दा दिल्ली का बजट है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट रोक दिया। तो वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि इस बजट में कुछ आपत्तियां है, जिसका जवाब दिल्ली सरकार ने अभी तक नहीं दिया। इस वजह से बजट को अप्रूव नहीं किया। तो वही इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यकरी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की बजट को लेकर अरविंद केजरीवाल का झूठ एक सोची समझी साजिश है। केजरीवाल एक बार फिर से जान बूझकर केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

वहीं सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट प्रस्ताव हर बार केंद्रीय गृह मंत्रालय को मंजूरी के लिए माननीय उपराज्यपाल के माध्यम से भेजा जाता है और मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही बजट की तारीख बताई जाती है लेकिन केजरीवाल सरकार ने बजट की स्वीकृति आने से पहले ही तारीख बता दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में केजरीवाल अपनी सरकार की पीठ थपथपाते रहे लेकिन सत्र के दौरान उन्होंने यह जिक्र नहीं किया कि बजट पर कुछ आपत्तियां हैं जिसको ठीक करके भेजना है।

End of Feed