आवारा कुत्तों को लेकर चल रहे आंदोलन में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की चार FIR; सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले के खिलाफ डॉग लवर्स ने नई दिल्ली में बिना अनुमति प्रदर्शन किए, जिससे कानून व्यवस्था में बाधा पहुंची। पुलिस ने इस मामले में चार FIR दर्ज की हैं।

Stray Dog Row: सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे डॉग लवर्स के समूहों द्वारा नई दिल्ली जिले में बिना अनुमति किए गए विरोध प्रदर्शनों के चलते अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने इस संबंध में अब तक चार FIR दर्ज की हैं। ये प्रदर्शन 11 और 12 अगस्त को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए गए थे, जो 15 अगस्त की संवेदनशीलता और सुरक्षा तैयारियों के बीच कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गए।

stray dogs supreme court instruction

कोर्ट ने कुत्तों को शेल्टर में रखने के दिए गए हैं निर्देश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिना इजाजत हुआ प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन बिना अनुमति आयोजित किए गए जबकि जिले में 15 अगस्त को लेकर BNS की धारा 163 (जो पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 144 थी) लागू थी। इस धारा के तहत किसी भी प्रकार की भीड़ या सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके, डॉग लवर्स ने प्रदर्शन किए जिनमें कुछ स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं।

End of Feed