दिल्ली में महिला कावड़ियों की सुरक्षा का खास ख्याल, ठहरने के लिए बनाए गए पिंक शिविर

दिल्ली में महिला कांवड़ियों के लिए दो पिंक शिविर शुरू किए गए हैं। इनमें से एक यमुनापार के जीटीबी एन्क्लेव और दूसरा नंद नगरी में स्थित है। इन शिविरों में दवा, सुरक्षा और महिला स्टाफ की खास व्यवस्था की गई है। पिंक थीम पर आधारित ये शिविर महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक ठहराव का अनुभव दे रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखी पहल की गई है। पहली बार राजधानी में खासतौर पर महिला कांवड़ियों के लिए "पिंक कांवड़ शिविर" बनाए गए हैं। जिसका उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक ठहराव की जगह देना है।

Kanwar Yatra - istock

कावंड़ यात्रा - फाइल फोटो (PC - istock)

दिल्ली में कहां पर बने हैं पिंक शिविर

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार यमुनापार के जीटीबी एन्क्लेव में स्थित शिविर का संचालन तत्व सेवा समिति कर रही है। यहां पर अब तक चार महिला कांवड़ियों ने ठहर चुकी है। शिविर की अध्यक्ष दीप्ति जोशी ने बताया कि शिविर को पूरी तरह पिंक थीम में बनाया गया है। इसकी सजावट भी इसी थीम पर हुई है, जिससे महिलाओं को यहां पर विशेष अनुभव मिल सके। वहीं दूसरा शिविर नंद नगरी स्थित भारत माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में 20 से अधिक महिलाएं ठहरी हुई हैं।

End of Feed