Delhi: विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड पर हाई कोर्ट में याचिका दायर, दो युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड में दो युवकों की मौत की घटना के बाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करवाई गई है। इस याचिका में दिल्ली नगर निगम, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर जांच की मांग की गई है। साथ ही अवैध दुकानों को बंद करने का आग्रह किया गया है।

Delhi: दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुए विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करवाई गई है। बता दें कि दर्दनाक हादसे में दो युवकों की झुलसने से मौत हो गई थी। इसमें से एक युवक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस याचिका में दिल्ली नगर निगम, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर जांच की बात की गई है।

Delhi High Court (2)

विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड पर हाई कोर्ट में याचिका दायर

विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड पर हाई कोर्ट में याचिका दायर

करोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में हुए अग्निकांड को लेकर दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह शॉपिंग सेंटर बिना जरूरी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रहा था। इसमें न तो इमरजेंसी एग्जिट था और न ही लिफ्ट में पैनिक बटन जैसी बेसिक सुविधा थी। याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से दिल्ली नगर निगम(MCD), फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और अन्य विभागों के उन अधिकारियों पर जांच के आदेश की मांग की है, जिन्होंने नियमों को नजरअंदाज कर इस तरह की इजाजत दी।

End of Feed