नई दिल्ली से पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।
फाइल फोटो
उड़ान में देरी से यात्री नाराज
दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी से पटना जाने वाली उड़ान एसजी-8721 में काफी देर हो गई, जिससे गुस्साए यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया, जिसमें यात्री प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि यात्रियों को संशोधित प्रस्थान समय के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
