Delhi News: पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने एक नई योजना बनाई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के एलिवेटेड हिस्से के नीचे तीन पार्किंग स्पॉट बनाए जाएंगे। यह पहल खासतौर पर सड़क किनारे की अवैध पार्किंग को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से की जा रही है।
सांकेतिक फोट (istock)
दिल्ली में कहां बनेगी नई पार्किंग
एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पार्किंग निर्माण के लिए निजी ठेकेदारों से टेंडर मंगवाए गए हैं। ये पार्किंग अक्षरधाम मंदिर से लेकर गांधी नगर गारमेंट्स मार्केट तक के बीच हाईवे के हिस्से में बनाई जाएंगी। जिन तीन स्थानों की पहचान की गई है, उनमें डीएम ईस्ट ऑफिस के पास, गांधी नगर मार्केट के पास और गीता कॉलोनी बस स्टॉप के पास की जगह शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब दो हेक्टेयर भूमि इन पार्किंग के लिए उपलब्ध है।
अवैध पार्किंग से जाम की समस्या
गौरतलब है कि गांधी नगर देश का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट है, जहां रोज़ाना भारी भीड़ रहती है। यहां अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। नई पार्किंग व्यवस्था से सड़क पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी और लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
