Delhi Metro News: दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें, साल के आखिरी दिन राजीव चौक एग्जिट गेट इस समय रहेगा बंद

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, साल के आखिरी दिन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात में बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। दिल्ली मेट्रो ने भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है।

Delhi Metro News: देश की राजधानी और दिल वालों की दिल्ली में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है। लोग पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट जश्न की सजावट को और मनमोहक बनाने में लगे है। इसी बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 10 हजास से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो की तरफ से नए साल से पहले एक बड़ा फैसला लिया गया है। अगर आप भी दिल्ली के कनॉट प्लेस में पार्टि करने जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। सीपी जाने से पहले आप भी जान लीजिए 31 दिसंबर के लिए दिल्ली मेट्रो ने क्या बड़ा फैसला लिया है।

New Year 2024 Guidelines Delhi Metro Rajiv Chowk Station Will be Closed on 31 December Know The Timing

दिल्ली राजीव चौक मेट्रो स्टेशन

राजीव चौक मेट्रो से इस समय बाहर निकलने पर प्रतिबंध

यदि आप भी सीपी यानी राजिव चौक पार्टी करने जाने की तैयारी में है तो बता दें कि भीड़भाड़ को कम करने के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के तहत और पुलिस अधिकारियों के सलाह को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर की रात यानी नए साल की पूर्व संध्या को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 9 बजे का बाद बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। 9 बजे या उसके बाद आने वाले लोग राजीव चौक के किसी भी मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

End of Feed