Gorakhpur से दिल्ली समेत चार शहरों के लिए जून से शुरू होंगी नई फ्लाइट्स, आकासा एयरलाइन को मिली मंजूरी

Gorakhpur News: गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए जून से नई उड़ाने शुरू होने वाली हैं। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आकासा एयरलाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने वाली है। गोरखपुर एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए जल्द ही नई उड़ाने शुरू होने वाली हैं। ये चार शहर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु हैं, गोरखपुर से इन शहरों के लिए जून में नई फ्लाइट्स शुरू होंगी। इसके लिए आकासा एयर के प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन नई फ्लाइट्स के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

New flights from Gorakhpur to 4 Cities

गोरखपुर से 4 शहरों के लिए नई उड़ानें

दो दिन पहले प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आकासा एयरलाइन ने गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दो दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके बाद एयरलाइन के अधिकारियों ने गोरखपुर आकर व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही अपना कार्यालय खोलने के लिए जगह भी देख ली। गोरखपुर से इन चार शहरों के लिए शुरू होने वाली नई फ्लाइट्स का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद जल्द ही फ्लाइट्स टिकट की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

End of Feed