Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने दिल्ली के पांच बाजारों को कचरा मुक्त घोषित कर दिया है। इन जगहों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही, जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। अब तक 20 से अधिक लोगों को चालान किया जा चुका है।

Delhi Markets Declared Garbage Free: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पांच प्रमुख बाजारों को कचरा मुक्त घोषित कर दिया है। इसके तहत इन बाजारों में कचरा कूड़ेदान के सिवाय जमीन पर फेंकने पर जुर्माना लग सकता है। हालांकि चालान बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन ये इसको भरने में माथा जरूर खपेगा।

ndmc declares five delhi markets garbage free

दिल्ली के पांच बाजार कचरा मुक्त घोषित (सांकेतिक तस्वीर)

ये मार्केट हुए कचरा मुक्त

जिन बाजारों को NDMC ने कचरा मुक्त घोषित किया है, उनमें लक्ष्मीबाई मार्केट, कनॉट प्लेस के बी व सी ब्लॉक, मालचा मार्केट, बेगम जैदी मार्केट और शंकर मार्केट शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य इन बाजारों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। कचरा मुक्त घोषित बाजारों में अब कूड़ा जमीन पर फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

End of Feed