NCB–दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन; बड़े ड्रग नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 262 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

नई दिल्ली में एनसीबी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन के दौरान 328 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 262 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम की सराहना की और इसे ड्रग-फ्री इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Delhi News: गृह मंत्री मंत्री अमित शाह ने रविवार को NCB और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को ऑपरेशन "क्रिस्टल फोर्ट्रेस" के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मेथाम्फेटामाइन नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर बधाई दी। उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा, "हमारी सरकार ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभूतपूर्व गति से कार्रवाई कर रही है। ड्रग्स की जांच में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक दोनों दृष्टिकोण को अपनाते हुए एक बड़ी सफलता मिली, जिसमें नई दिल्ली से 328 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 262 करोड़ रुपये आंकी गई, और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल का उदाहरण है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मददगार साबित हुआ। NCB और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई।"

NCB–Delhi Police Crack Down on Drug Network (Photo: ANI)

एनसीबी-दिल्ली पुलिस ने ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई की (फोटो: एएनआई)

तस्करी श्रृंखला का खुलासा

महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, नशीले पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (OPS शाखा) ने विशेष सेल (CI) दिल्ली पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन "क्रिस्टल फोर्ट्रेस" के तहत 20 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर में एक घर से लगभग 328 किलो उच्च गुणवत्ता वाली मेथाम्फेटामाइन बरामद कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। यह अभियान उच्च मात्रा वाली सिंथेटिक ड्रग्स के नेटवर्क पर केंद्रित, खुफिया और तकनीकी जानकारी पर आधारित समन्वित कार्रवाई थी। पिछले कुछ महीनों से की जा रही लगातार जांच और तकनीकी इंटरसेप्ट्स ने एक सुव्यवस्थित तस्करी श्रृंखला का खुलासा किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ा सफलता हासिल हुई।

End of Feed