Rain in Delhi: सावन के पहले ही दिन दक्षिण दिल्ली की गलियों और सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में सरकार के दावों ने तोड़ा दम

दिल्ली मानसून के लिए तैयार है और इस साल दिल्लीवासियों को जलजमाव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसे सभी दावे आज सावन के पहले ही दिन घुटने से ज्यादा पानी में डूब गए। दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों की गलियां और सड़कें लबालब तालाब सी नजर आने लगीं।

दिल्ली में इस बार मानसून के लिए तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। दावा था कि पिछले वर्षों की तरह इस बार हालात नहीं होंगे। नालों की सफाई समय पर कर दी जाएगी और जहां जलजमाव की समस्या होती है, वहां पर पंप लगाकर पानी को रुकने नहीं दिया जाएगा। लेकिन सावन के पहले ही दिन दक्षिण दिल्ली में मानसूनी बारिश ने कई क्षेत्रों को तालाब में बदल दिया।

Water logging Nazafgarh

दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में जलभराव की तस्वीर (फोटो - @dtptraffic)

आज यानी शुक्रवार 11 जुलाई की सुबह हुई बारिश के कारण तुगलकाबाद गांव, संगम विहार, देवली, सैनिक फार्म, फतेहपुरी बेरी, आयानगर, सुल्तानपुर जैसे कई इलाकों में पानी भर गया। मजेदार बात ये है कि ये इलाके साल भर पीने योग्य पानी के लिए तरसते रहते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इतना पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है कि लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आज सावन का पहला दिन है, जलजमाव के कारण लोगों को सुबह मंदिर जाने में भी दिक्कत हुई।

End of Feed