तैयार रहें आज और कल फिर बजेगा इमरजेंसी वाला सायरन, 10 से ज्यादा जगहों पर होगी मॉक ड्रिल

राजधानी दिल्ली में आज और कल यानी गुरुवार और शुक्रवार को 10 से ज्यादा जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को किसी भी आपात स्थिति में किस तरह से व्यवहार करना है, इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

नई दिल्ली, भाषा। देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार 17 और शुक्रवार 18 जुलाई को 10 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल्स यानी किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन ड्रिल में दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियां हिस्सा लेंगी।

Mock Drill PTI

दिल्ली में दो दिन मॉक ड्रिल

इन मॉक ड्रिल्स का उद्देश्य किसी संभावित आतंकी हमले जैसी आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाना है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और उनके समन्वय को परखने के लिए किया जा रहा है।

End of Feed