10 दिनों से Namo Bharat के यात्री झेल रहे हैं परेशानी; NCRTC ने बताया कबतक ठीक होगी स्थिति

नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशनों पर यात्रियों को अब 15 मिनट की बजाय 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। यह बदलाव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा पिछले दस दिनों से चल रहे रखरखाव कार्य के कारण हुआ है, जो अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। इस स्थिति से नौकरीपेशा और छात्रों सहित यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार में नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने पिछले दस दिनों से रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन के आने-जाने का अंतराल 15 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया है। जिससे

ncrtc delhi meerut namo metro delay

नमो भारत मेट्रो की 10 दिनों से घटी है फ्रिक्वेंसी (फाइल फोटो)

कब तक होगा मेंटिनेंस

NCRTC के अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्टेशनों के बीच मेंटिनेंस का काम पूरा होने में अभी 15 दिन और लगेंगे, जिससे यात्रियों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद के रास्ते मेरठ साउथ तक चलती है और नौकरीपेशा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यात्रियों ने बताया कि पहले उन्हें ट्रेन के लिए 15 मिनट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह समय बढ़कर 30 मिनट हो गया है। NCRTC ने बताया कि ट्रैक संबंधी रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन का परिचालन एक ही ट्रैक से किया जा रहा है, जिससे अंतराल बढ़ाना पड़ा।

End of Feed