दिल्ली में अवैध पार्किंग स्थलों के खिलाफ होगी कार्रवाई, संचालकों को सख्त चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 05:28 PM IST

दिल्ली में अवैध पार्किंग संचालकों को चेताया गया है। एमसीडी ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निगम की अधिकृत सूची से बाहर सभी पार्किंग स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Delhi News: दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि नगर निगम बिना अनुमति के चल रही सभी पार्किंग सुविधाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओबेरॉय ने 403 पार्किंग स्थलों की एक सूची जारी की, जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तहत 12 क्षेत्रों में अधिकृत हैं।

parking

पार्किंग स्थल। (फाइल फोटो)

अधिकृत पार्किंग सुविधाओं की सूची जारी

उन्होंने कहा कि हमने अब अधिकृत पार्किंग सुविधाओं की एक व्यापक सूची जारी की है। इस सूची से बाहर की किसी भी पार्किंग को अवैध माना जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ओबेरॉय ने कहा कि पार्किंग राजधानी में निवासियों और परिवहन दोनों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना हुआ है।

End of Feed