Delhi: आवारा कुत्तों की समस्या पर MCD का अहम कदम; अब फीडिंग पॉइंट और नसबंदी से संख्या नियंत्रित करने की योजना

दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और काटने की घटनाओं ने सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फीडिंग पॉइंट बनाने, कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण जैसी पहल तेज कर दी हैं। निगम का कहना है कि इससे न केवल कुत्तों के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Delhi Stray Dogs: दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और काटने की घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सक्रिय कदम उठाए हैं। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी के हर वार्ड में तीन–चार स्थान चिह्नित कर आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट बनाए जाएं।

MCD Steps Up Measures to Tackle Stray Dog Issue (Symbolic Photo: Canva)

आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए MCD का कदम (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इन स्थानों का चयन स्थानीय पार्षदों की सहमति से किया जाएगा और खाने-पीने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को इस पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। दिल्ली में कुत्तों की संख्या और काटने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी निगम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed