पॉल्यूशन कंट्रोल को लेकर MCD और DMRC आमने-सामने, नगर निगम ने काट दिया 3 लाख का चालान

दिल्ली में मेहरौली–बदरपुर रोड पर निर्माण नियमों को लेकर नगर निगम दिल्ली (MCD) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) आमने-सामने हैं। MCD ने DMRC पर प्रदूषण से जु़ड़े मानकों को ना मानने को कारण 3 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगा दिया है। वहीं, DMRC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया जा रहा है। दोनों संस्थाएं अपने-अपने पक्ष पर अड़ी हुई हैं।

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के बीच मेहरौली–बदरपुर रोड पर निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर निगम दिल्ली (MCD) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) आमने सामने आ गए हैं। MCD ने शुक्रवार को DMRC के खिलाफ 3 लाख रुपयों से अधिक के कुल 24 चालान जारी कर दिए, जबकि DMRC ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसके कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सभी जरूरी एंटी-पॉल्यूशन उपायों का पालन किया जा रहा है।

dmrc vs mcd

DMRC के खिलाफ 3 लाख से अधिक के कुल 24 चालान जारी (सांकेतिक तस्वीर: PTI)

MCD का दावा, NGT के निर्देशों का हो रहा उल्लंघन

MCD अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण और केंद्रीय जोन की संयुक्त कार्रवाई में MB रोड पर मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कई खामियां पाई गईं। जांच के दौरान एंटी-स्मॉग गन, वॉटर स्प्रिंक्लर, धूल-नियंत्रण उपाय, ढकी हुई निर्माण सामग्री और उचित बैरिकेडिंग जैसे मानकों का पालन नहीं मिलने पर चालान जारी किए गए। नगर निगम का कहना है कि ये उल्लंघन NGT के निर्देशों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का खुला उल्लंघन हैं। MCD ने बताया कि शिकायतों की पुष्टि और स्थल निरीक्षण के बाद ही कार्रवाई की गई है।

End of Feed