MCD उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 38.51 फीसदी हुआ मतदान; उम्मीदवारों को 3 दिसंबर का इंतजार

MCD Byelection: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड के लिए रविवार को हुए उपचुनाव के दौरान मतदान धीमा रहा और शाम 5:30 बजे तक कुल 38.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एमसीडी उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने आठ महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है।

MCD Byelection: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड के लिए रविवार को हुए उपचुनाव के दौरान मतदान धीमा रहा और शाम 5:30 बजे तक कुल 38.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था। इस बीच, राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त सचिव आदेश्वर कांत ने कहा कि एमसीडी उपचुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो गए हैं और मतदाताओं ने परेशानी मुक्त वातावरण में मतदान किया।

Delhi MCD Election

MCD उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न (फोटो साभार: PTI)

कहां कितने फीसदी हुआ मतदान?

कुल 12 वार्ड में हुए मतदान के दौरान चांदनी महल में सर्वाधिक 41.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। संगम विहार-ए में 38.62 प्रतिशत और मुंडका में 37.82 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान ग्रेटर कैलाश में दर्ज किया गया। वहां केवल 20.87 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। द्वारका-बी में 23.72 प्रतिशत, चांदनी चौक में 27.91 प्रतिशत, अशोक विहार में 28.13 प्रतिशत और शालीमार बाग-बी में 28.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

End of Feed