Delhi Fire: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में स्थित एक गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की जानकारी पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। पूरा आसमान काले धुएं से भरा हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके के गोदाम में लगी भीषण आग (Photo- ANI)
फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, लेकिन ठीक तरह से कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब तक आग लगने की सही वजह का पता नहीं लग सकता है। गोदाम में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन करना भी अभी मुश्किल है। इसके बारे में भी आग बूझने के बाद ही कुछ पता लग पाएगा।
बता दें कि आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। इस भयावह आग में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
