Delhi Fire: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि आग कपड़े के गोदाम और दुकान में लगी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Delhi Fire: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार को चांदनी चौक में एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की 9 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Fire in delhi

चांदनी चौक की दुकान में लगी आग

कपड़े के गोदाम में लगी आग

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक में कपड़े के गोदाम और दुकान में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस मके एक अधिकारी के अनुसार गुरुवार शाम को दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक दुकान में आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर 8 गाड़ियों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि शाम को 5:51 बजे पाईवालान इलाके में स्प्लेंडिड रोड पर दुकान नंबर 419 में आग लगने की जानकारी मिली। इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

End of Feed