Delhi BJP: दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, AAP विधायक समेत ये नेता भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने भाजपा ज्वाइन कर ली है साथ ही आप के कई नेताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है, दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे
  2. वहीं अब दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार भाजपा में आ गए हैं
  3. छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर भी भाजपा में शामिल

Raaj Kumar Anand Joins BJP: दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए हैं, वहीं इनके साथ आप पार्टी के और भी नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की है, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

Raaj Kumar Anand Joins BJP

दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल

वहीं छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए इसके अलावा दिल्ली के पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।

End of Feed