दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को उतारा मौत के घाट, घरेलू विवाद बना वजह

दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने पत्नी और नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चियों को कमरे में मृत पाया। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Crime News.

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटियों को उतारा मौत के घाट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

युवक ने की पत्नी और बेटियों की हत्या

पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप कश्यप के रूप में की है। बताया जा रहा है कि प्रदीप कश्यप ने घरेलू कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया और अपनी ही पत्नी और दोनों बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुकुंद विहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ ने आरोपी अपने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इससे तंग आकर आरोपी ने यह कदम उठाया

End of Feed