बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कपिल दहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सुमित ने बताया कि कपिल उसका पड़ोसी था, जो लगातार उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां देता था। इसी से परेशान होकर सुमित ने अपने दो दोस्तों, विशाल और हरीश के साथ मिलकर कपिल की हत्या की और फिर शव को जलाने की कोशिश की।
युवक की हत्या के मामले का 1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को 29 जून को एक अर्द्धजले शव और पास ही आधी जली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल मिलने की सूचना मिली थी। जांच के बाद शव की पहचान कपिल दहिया के रूप में हुई। तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुमित को ट्रेस कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। सुमित के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े और उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों विशाल और हरीश की तलाश में जुटी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
