Delhi Mohalla Clinic Scam: मोहल्ला क्लीनिक में बड़ी हेराफेरी! बिना मरीज ही किए लाखों टेस्ट, LG ने CBI जांच के दिए आदेश

Delhi Mohalla Clinic scam: दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना विवादों में है। इस बार बिना मरीजों के ही लाखों टेस्ट कर रिपोर्ट तैयार बड़ा घोटला करने की बात सामने आ रही है। इस मसले पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

दिल्ली: केजरीवाल सरकार की सबसे चर्चित योजना मोहल्ला क्लीनिक एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अपने अच्छे कामों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी गलत काम गुजारी के कारण सुर्खियों में है। वैसे ही अरविंद केजरीवाल सरकार मुश्किलों में थी, लेकिन एक बार फिर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। सरकार की मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि लैब के फायदे के लिए फर्जी टेस्ट कराए जा रहे थे। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 'दावा घोटाले' का भी आरोप लगा और एलजी पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं।

Delhi Mohalla Clinic scam

फाइल फोटो

निजी लैब्स को फर्जी भुगतान

एलजी दफ्तर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 'फेक लैब टेस्ट' के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बिना मरीज के ही टेस्ट कराए जा रहे थे। हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक, मरीजों की एंट्री में फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। फिलहाल, दिल्ली सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि लाखों फर्जी टेस्ट के बदले निजी लैब्स को भुगतान दिया गया। दिल्ली के गरीबों के नाम पर अरबों का घोटाला किया गया। यह भी आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बहुत से डॉक्टर पहले से रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। नॉन-मेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों को टेस्ट और दवाइयां लिखी जा रहीं थीं।

End of Feed