दिल्ली

उत्तर दिल्ली में बड़ा हादसा; आजाद मार्केट में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबने से 1 की दर्दनाक मौत

उत्तर दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जब पुल मिठाई के पास एक इमारत भरभराकर गिर गई। घटनास्थल पर चल रहे मेट्रो निर्माण और दुकानों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भयावह हो गई। मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।

Image

आजाद मार्केट में गिरी बिल्डिंग

Photo : Times Now Digital

Azad Market Building Collapsed: उत्तर दिल्ली के आजाद मार्केट के पास देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब पुल मिठाई के पास स्थित एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। यह हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गिरने वाली बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तिरपाल की दुकानें थीं, और उसी के पास मेट्रो निर्माण कार्य भी चल रहा था।

घटना के वक्त एक ट्रक दुकान के नीचे खड़ा था, जो मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मलबे से 46 वर्षीय मनोज नामक एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। मौके पर दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article