Delhi Amrit Udyan: इस साल कब खुलेगा अमृत उद्यान और कैसे करें टिकट बुक, जानें नियम और शर्तें समेत सभी जानकारियां

अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन में स्थित है, जहां आपको कई वैरायटी के खूबसूरत फूल दिखाई देंगे। यह जगह आम लोगों के लिए साल में एक बार ही खुलती है, इस साल यहां पर आप कब आ सकते हैं आइए जानते हैं।

Delhi Amrit Udyan: अगर आपको फूलों की अलग-अलग वैरायटी देखनी है, तो इसके लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट जगह अमृत उद्यान है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन्स में से एक है, दिल्ली में यह राष्ट्रपति भवन में स्थित है, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। यहां पर आपको कई किस्म के खूबसूरत और रंग बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे। उद्यान में ट्यूलिप के फूल भी खिले हुए नजर आएंगे। अमृत उद्यान में 159 किस्म के गुलाब लगे हुए हैं। इसके अलावा करीब 50 किस्म के पेड़, झाड़ियां, लताएं आदि लगे हुए हैं। आइए जानते हैं कि आप अमृत उद्यान में कब और कैसे जा सकते हैं।

Amrit Udyan Delhi

अमृत उद्यान (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

कब और कैसे जाएं अमृत उद्यान

अमृत उद्यान आम लोगों के लिए सिर्फ साल में एक बार ही खुलता है। यह उद्यान फरवरी-मार्च के दौरान आम लोगों के लिए खुलता है। इसके खुलने की तारीख का हर साल ऐलान होता है। अमृत उद्यान खुलने के बाद यहां आने के लिए आपको टिकट लेना होगा। यह टिकट आप ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो आप राष्‍ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। आप राष्ट्रपति भवन जाकर भी टिकट ले सकते हैं। यहां आकर आप कियोस्क मशीन से टिकट बुक कर सकते हैं।

End of Feed