Kisan Andolan Road Block List Today: दिल्ली-NCR में आज कहां पाबंदी, कहां से मिलेगी इंट्री, जाम से बचने के लिए जानें क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida Delhi Police Traffic Advisory Today, Kisan Andolan: किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली सीमा के पास, साथ ही गुरुग्राम और नोएडा एनसीआर के शहरों में कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। लिहाजा, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पर एक नजर डाल लीजिए।

Kisan Andolan Road Block List Today in Hindi: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी को लेकर केंद्र के साथ चार दौर की वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो स्थानों से बुधवार को फिर से अपना मार्च शुरू करने के लिए तैयार हैं। किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने रविवार को प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक दालें, मक्का और कपास एमएसपी पर खरीदेंगी। लेकिन, किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पूरी तरह सील हैं। तो वहीं, किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली सीमा के पास, साथ ही गुरुग्राम और नोएडा एनसीआर शहरों में कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। आइये जानते हैं आज किन रास्तों से निकलना सुरक्षित रहेगा।

Kisan Andolan traffic restrictions

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

सिंघू बॉर्डर सील

दिल्ली-एनसीआर के लोग बुधवार को ट्रैफिक की समस्या से दो चार होने के लिए तैयार रहें। क्योंकि सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसानों का विरोध प्रदर्शन आज फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर किसानों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा की गई है और भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है। राजधानी में किसी भी सुरक्षा चूक को रोकने के लिए टिकरी और सिंघू बॉर्डर को पहले ही सील कर दिया गया है। ग़ाज़ीपुर सीमा की दो लेन भी बंद कर दी गई हैं, जिससे क्षेत्र में भारी यातायात जाम होने की आशंका है।

End of Feed