Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप की सरकार ने कुछ यूनिट तक फ्री बिजली पानी की सुविधा दी हुई है। इस बीच दिल्ली में रहने वाले कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास पानी का अच्छा-खासा बिल आया है। ये लोग गलत बिलिंग के चलते पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। बढ़ते बिल के बोझ के नीचे दबे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोगों को इस परेशानी से मुक्ति देने के लिए केजरीवाल सरकार ने एक नई स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत लाखों लोगों का पानी का बिल शून्य हो जाएगा।
केजरीवाल सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम
इस मामले पर सीएम केजरीवाल ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल की सरकार जल्द ही दिल्ली वालों को पानी के भारी बिल से मुक्ति देने के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' (One Time Settlement Scheme) लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बिल से करीब 6 लाख लोगों का पानी का बिल शून्य हो जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस स्कीम के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये स्कीम जल मंत्रालय द्वारा पास कर दी गई है। अब लोगों को गलत बिलिंग से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आइए आपको केजरीवाल सरकार की इस स्कीम के बारे में बताएं...
10 लाख से अधिक लोगों का पानी का बिल बकाया
गलत बिलिंग से परेशान करीब 10 लाख 68 हजार ग्राहक परेशान है। इस संदर्भ में बात करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी कि जल बोर्ड ग्राहकों की संख्या करीब 27 लाख से अधिक है। ऐसे में 10 लाख से अधिक लोग है, जिन्होंने पानी का बिल नहीं भरा है। इसमें अधिकतर लोग गलत बिलिंग से परेशान है, जिसके कारण अभी भी कई बिल पेंडिंग पड़े हुए हैं। लोगों की स्थिति और पानी के बिल में हुई गड़बड़ी को देखते हुए सरकार ने 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' की शुरुआत करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत लाखों लोगों के बिल शून्य हो जाएंगे।
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम क्या है?
पानी के बिल से लाखों लोगों को मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। इस स्कीम के लागू होने के बाद ग्राहक की मीटर रीडिंग के आधार पर जो बिल जनरेट किया गया है, उसे ही सटीक बिल माना जाएगा। उसी के आधार पर ग्राहक बिल का भुगतान किया जाएगा। इस स्कीम के लागू होने के बाद करीब 6.40 लाख लोगों का बिल जीरो हो सकता है
।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
