Vasant Kunj Farm House Loot: कारोबारी को बंधक बनाकर लूटे थे 30 लाख, MP-UP में पुलिस की दबिश, चार गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में कारोबारी करण चोपड़ा को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छापेमारी शुरू की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो ड्राइवरों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6.15 लाख रुपये बरामद किए हैं। बदमाशों ने एक फार्म हाउस और सीएनजी पंप से लाखों रुपये की लूट की थी, जिसके बाद पुलिस अब अन्य छह आरोपियों की खोज में जुटी हुई है।

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 23 जून को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। SKN नेचुरल गैस के CEO करण चोपड़ा को उनके फार्महाउस में हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात के बाद बंधक बना लिया। घिटोरनी स्थित फार्महाउस में प्रवेश से पहले बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को पिस्टल दिखाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए और उनकी वर्दी पहनकर भीतर दाखिल हुए। अंदर मौजूद करण चोपड़ा को भी बंदूक की नोक पर अलमारियों की तलाशी ली गई, जहां से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन और एक सोने का सिक्का लूटा गया।

Police

आरोपियों की घरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ चल रही छापेमारी

गुरुग्राम में की दूसरी लूट

लूट के बाद आरोपी चोपड़ा को उनकी ही कार में जबरन बैठाकर गुरुग्राम के सिकंदरपुर स्थित उनके CNG पंप कलेक्शन सेंटर तक ले गए। वहां से भी उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये की रकम लूट ली और फिर कारोबारी को घिटोरनी रेड लाइट के पास छोड़कर फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 30 लाख रुपये की लूट की गई।

End of Feed