Delhi Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा के चलते 23 जुलाई तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट, दिल्ली-नोएडा सफर से पहले जान लें नया रास्ता

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड जैसे इलाकों में यातायात प्रतिबंध लगाए हैं। जिससे कांवड़ियों की यात्रा सुचारू रूप से हो सके। इस दौरान नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही होगी। जिसके चलते कालिंदी कुंज से बदरपुर और नोएडा की ओर जाने वाले आधे रास्ते आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

Kanwar Yatra Delhi Route: सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्तर भारत में भक्ति और आस्था का उत्सव बन जाती है। इस दौरान दिल्ली से सटे इलाकों में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में उनकी सुरक्षित आवाजाही और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कांवड़ियों की सुचारू आवाजाही और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

traffic

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

इन रास्तों पर यातायात होगा प्रभावित

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक परामर्श में बताया गया कि आगामी दिनों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नोएडा, कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड होते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर जाने की संभावना है। आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर) का आधा मार्ग बंद रहेगा और कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का आधा मार्ग भी नियमित यातायात के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान इन हिस्सों पर भारी भीड़भाड़ रहने का अनुमान है।

End of Feed