Delhi: Pollution से निजात के लिए पुरानी गाड़ियां बैन करना कितना कारगर? जानिए प्रदूषण के लिए क्या है जिम्मेदार

दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगने से वाहन चालकों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि प्रदूषण के अन्य कारणों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना और अन्य प्रदूषणकारी स्रोतों पर कार्रवाई करना आवश्यक है। पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन आएंगे, इसलिए प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने वाहनों को जब्त करने और उन्हें ईंधन न देने के हालिया फैसले ने एक ओर जहां लाखों वाहन चालकों को संकट में डाल दिया है, वहीं सरकार द्वारा वायु प्रदूषण रोकने के इन उपायों की आलोचना भी तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम एकतरफा है और प्रदूषण के जटिल कारणों को नजरअंदाज करता है।

vehicles banned in delhi due to pollution

दिल्ली के प्रदूषण से निजात का यह है तरीका

केवल वाहन जिम्मेदार नहीं

जानकारों का मानना है कि दिल्ली की हवा खराब करने में केवल वाहनों का योगदान नहीं है, बल्कि कई अन्य कारक भी शामिल हैं जिन पर सरकार का ध्यान नहीं जाता। ट्रैफिक जाम, सड़कों पर अतिक्रमण और सार्वजनिक परिवहन की कमजोरी जैसी समस्याएं निजी वाहनों के अत्यधिक प्रयोग के पीछे बड़े कारण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दिल्ली की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बेहतर हो जाए, तो स्वाभाविक रूप से निजी वाहन घटेंगे और सड़कों पर भीड़ भी कम होगी।

End of Feed