Delhi News: दिल्ली में बदमाश का दुस्साहस! घर में घुसकर महिला को गोलियों से भूना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 09:26 PM IST

Delhi Murder News: पति से अलग रह रही महिला को अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर गोलियों से भूना डाला। मृतका की बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अज्ञात बदमाश ने महिला को गोली मारी
  • महिला को 3 गोलियां लगी
  • बेटी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


Delhi Murder: राजधानी दिल्ली के भारत नगर एरिया में अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

delhi crime

राजधानी दिल्ली में अज्ञात बदमाश ने महिला को गोलियों से भूना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक, आरंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि, मृतका लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। वहीं पुलिस को ये सुराग भी हाथ लगे हैं कि, एक युवक मृतका को कई दिनों से परेशान कर रहा था। अब पुलिस को महिला की हत्या का उसी युवक पर शक है। पुलिस घटना के बाद से फरार युवक की तलाश में जुटी है। भारत नगर पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सलमा (34) के तौर पर हुई है।

End of Feed