Delhi: दिल्ली में होली के मौके पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वाली थार जीप ने अनियंत्रित होकर आठ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल आठ लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना नई दिल्ली के मलाई मंदिर इलाके की है। इस थार जीप ने कई वाहनों को भी टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि दो घायलों मुन्ना और समीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इन दोनों ने दम तोड़ दिया।
दिल्ली में होली के दिन भीषण हादसा।
एम्स के ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि थार जीप का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसने इस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। घायल लोगों का इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में हो रहा है। हादसे में घायल लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार और आरके पूरम के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे में एक कार, दो चार पहिया वाहन, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हुए। दुर्घटना की शिकायत वसंत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
