Delhi News: दिल्ली में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के तहत, सभी नगर निगमों को एक समान दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। आवारा कुत्तों को लेकर दिल्ली नगर निगम ने एनसीआर के अन्य नगर निगमों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया है।
एमसीडी (फोटो - Wikipedia)
इन दो स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे शेल्टर होम
मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य नियमों में एकरूपता लाना और शेल्टर होम का एक मॉडल स्थापित करना है, ताकि आवारा कुत्तों को बेहतर देखभाल मिल सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली में दो स्थानों, द्वारका सेक्टर 29 और बेला रोड पर, शेल्टर होम स्थापित किए जाएंगे। इन शेल्टर होम में कुत्तों के इलाज, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाएगी।
आवारा कुत्तों पर प्रतिदिन 80 लाख रुपये का खर्च
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में, नगर निगम की पशु चिकित्सा सेवा का बजट 108 करोड़ रुपये है, जबकि 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। अनुमानित 10 लाख रुपये आवारा कुत्तों के रखरखाव पर प्रतिदिन 80 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम ने बंध्याकरण के दौरान आवारा कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे कुत्तों की सही गिनती और ट्रैकिंग में मदद मिलेगी। अब तक 3400 कुत्तों में चिप लगाई जा चुकी है। महापौर ने बताया कि सभी निकायों के एक साथ बैठने से बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी, और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
